कमरा नंबर 3 में जैन मुनि ने की खुदकुशी

भागलपुर। बिहार में जैन मुनि विप्रण सागर महाराज की संदिग्ध हालत में मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है। जैन मुनि का शव मंदिर के कमरे में छत के एक पंखे से लटकता हुआ मिला। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मामले की जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है मुनि विप्रण सागर ने खुदकुशी की है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में खौफनाक हादसा सुनकर रह जायेंगे दंग, मासूम बच्चियों के साथ होता रहा रेप
घटना भागलपुर के ललमटिया थाना इलाके की है। जैन मुनि विप्रण सागर महाराज पैदल बिहारी थे। वे कबीरपुर के श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र मंदिर में चातुर्मास कर रहे थे। वह लगभग 6 महीने पहले ही गिरीडीह के समवेत शिखर से पैदल यात्रा कर भागलपुर आए थे।
बताया जा रहा है मंगलवार को जैन मुनि दोपहर का भोजन लेने के बाद मंदिर के कमरा नंबर 3 में गए थे। उसके बाद वह बाहर नहीं दिखे। शाम के समय करीब 6 बजे जब विप्रण सागर महाराज ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो वहां जैन समाज के कई लोग इकट्ठा हो गए और उनका कमरा खोलने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो वहां मौजूद लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। जहां पर उन्हें मुनि की लाश पंखे से लटकती हुई मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरा। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से मुनि विप्रण सागर महाराज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में मुनि ने लिखा है कि ‘हम गलत कर रहे हैं, साधु का ऐसा करना गलत है। हालांकि मुनि ने अपनी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। जैन मुनि की मौत से पूरे जैन समाज में शोक की लहर छाई हुई है।
The post कमरा नंबर 3 में जैन मुनि ने की खुदकुशी appeared first on India Junction News.





