कन्हैया कुमार ने कहा अपने पीएम मोदी डोनाल्‍ड ट्रंप से हैं बेहतर

अक्सर पीएम मोदी पर निशाना साधनेवाले जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार अचानक मोदी के मुरीद हो गए है। हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है ये कहना फिलहाल मुश्किल है। बता दे कि कन्हैया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर हैं। कुमार यहां टाइम्स लिटफेस्ट में फ्रॉम बिहार टू तिहाड़ पर एक सामूहिक परिचर्चा में बोल रहे थे।

न होगी मस्जिद.. न ही मजार… होगा इस्लाम और आतंक पूरी तरह खत्म.. आ गया क़ानून….kanhaiya-kumar

कन्हैया ने आगे कहा कि हो सकता है कि नरेंद्र मोदी से तमाम मतभेद हों, इसके बावजूद मोदी ट्रंप से बेहतर हैं। दुनियाभर में अधिनायकवादी भावना बढ़ी है और अगर आप देखें कि (अमेरिकी) राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल हुई है, प्रवासियों और महिलाओं के खिलाफ अभूतपूर्व बयान दिए गए। कुमार पर इस साल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारेबाजी के मामले में देशद्रोह का आरोप लगा था। बता दें कि निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव के दौरान कई विवादित बयान दिए थे। जिसके बाद उनकी काफी निंदा की गई। साथ ही ट्रंप ने कहा था कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो भारत अमेरिका का सबसे अच्छा दोस्त होगा। वहीं उन्होंने पीएम मोदी की तरह काम करने को भी कहा था। यह भी पढ़े-JNU इलेक्शन में ABVP की करारी हार के बाद कन्हैया कुमार ने किया ऐसा ट्वीट…छात्र नेता ने महान अफ्रीकी-अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग का उद्धरण देते हुए कहा कि बुरे लोग इसलिए नहीं चिल्लाते कि वे शक्तिशाली हैं, बल्कि अच्छे लोगों के खामोश रहने से ऐसा होता है। गौरतलब है कि कन्हैया कुमार पर इस साल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित तौर पर ‘राष्ट्रविरोधी’ नारेबाजी के मामले में देशद्रोह का आरोप लगा था।

Back to top button