कन्नौज : जी टी रोड पर बड़ा सड़क हादसा, बस में लगी भीषड़ आग, दो दर्जन से अधिक लोग झुलसे

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ विकास खण्ड के ग्राम धिलोई में एनएच – 91 (जी टी रोड) पर शुक्रवार की रात को फर्रुखाबाद की विमल/चतुर्वेदी बस सर्विस की बस और ट्रक की जबरदस्त हुई टक्कर हुई। बस में लगभग 60 से ज़्यादा लोग सवार थे, जिसमें 35 से अधिक लोग जिन्दा जल गये। वही 25 लोगों को छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें आधा दर्जन लोगो की हालत बेहद गम्भीर है। घायलों को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर मौजूद व्यक्ति ने बताया जब यह हादसा हुआ तब वहां से अपमी-अपनी जान बचाने के लिए 20 से 25 लोग ही बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल सके।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे फर्रुखाबाद की विमल/चतुर्वेदी बस सर्विस की प्राइवेट बस संख्या (यूपी 76 के-7255) छिबरामऊ के ग्राम धिलोई में ट्रक से टकराने से बड़ा हादसा हो गया है। टकराने के बाद से बस में भीषड़ आग लग गई। बस में लगी आग इतनी भीषड़ थी कि लोगो को सवारियों को बचाने के लिए प्रयास करना ही मुश्किल हो रहा था। इस भयंकर आग की चपेट में आने से 35 से अधिक लोग बस में जिन्दा भस्म हो गये।

जैसे ही बस में हादसे के बाद आग लगने की सुचना आला अधिकारियो को लगी तो तुरंत जिलाधिकारी रवींद्र कुमार अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गये। बस में बड़े हादसे की आशंका जतायी जा रही है। कुल 20-25 लोग ही बस से निकल सके हैं। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती यात्रा गहरे सदमे में हैं।

इस भीषड़ हादसे में झुलसे लोगों में रितिक कुमार पुत्र मनोज निवासी सुभाषनगर सौरिख, रामबाबू चौरसिया पुत्र प्रेमनारायण निवासी सौरिख, पंक्षी पुत्र गोपाल निवासी तालग्राम, नरसिंह पुत्र भीमसेन निवासी तालग्राम, ओमवीर पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी ग्राम कुतुबपुर सौरिख, खुशबू पत्नी ओमवीर तथा इनका साढ़े तीन वर्षीय पुत्र आहान निवासी कुतुबपुर सौरख, बृजमोहन पुत्र तुलाराम निवासी नगला जयसी सौरिख, शकील खाँ पुत्र शहनूर निवासी रूपपुर सौरिख शामिल हैं।

सुहेल पुत्र इकबाल निवासी जयपुर ग्राम रम्पुरा में आया था और वापस जयपुर जा रहा था। सुहेल गम्भीर रूप से झुलस गया वही इसके अलावा नायक पुत्र जमील अहमद निवासी कन्नौज, सलमान पुत्र मुश्ताक, नरसिंह पुत्री फकीरे निवासी मोहल्ला कोलियान छिबरामऊ, रमन गुप्ता, रेखा यादव पत्नी दिनेश निवासी शास्त्रीनगर छिबरामऊ, विमलेश पुत्र राकेश निवासी धीरपुर गुरसहायगंज, रामप्रकाश पुत्र ईश्वरदीन निवासी हरदोई, नरसिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी गुरसहायगंज, जितेन्द्र पुत्र रामसहाय निवासी हरदोई झुलस गये। ढाई वर्ष के दो मासूम तथा एक चार वर्ष का बच्चा गम्भीर रूप से झुलसा है। अस्पताल में मौजूद सभी झुलसे लोग सदमे में हैं। झुलसे लोगों से बातचीत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में 35 से अधिक लोगों के मृत्यु की सम्भावना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस हादसे में घायलों की हरसंभव मदद की जा रही वही घायलों को 50 हजार, मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। उनका कहना है डीएम, एसपी मौके पर हैं और मंडल आयुक्त कानपुर मौके पर रवाना हो चुके हैं और साथी ही राहत रेस्कयू को निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री मौके पर जारहे है। वहीं उनके द्वारा बताया गया है कि बस में 45 लोग सवार थे।

Back to top button