तो इसलिए कनाडा में पाक के खिलाफ चल रहा है प्रदर्शन, सामने आई यह बड़ी वजह…

कनाडा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन करने वाले लोग भी पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र के रहने वाले हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का जबरिया धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है.

इस प्रदर्शन का मकसद पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाना है ताकि कोई कारगर कानून बनाकर वैसे अपराधियों पर नकेल कसी जा सके जो धर्म को हथियार बनाकर निर्दोष लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन करते हैं और उनके साथ बलात्कार करते हैं.

एक प्रदर्शनकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘जैसा कि आपको पता है कि सिंधी हिंदू काफी पीड़ा में हैं क्योंकि पाकिस्तान में आजकल जबरन धर्म परिवर्तन की कई घटनाएं सामने आ रही हैं.’

यूरेनियम भंडार बढ़ाने पर अमेरिका की ईरान पर और प्रतिबंध की धमकी

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लिए विरोध मार्च निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए. बैनर पर लिखा है-पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन बंद किया जाए. पोस्टर पर यह भी लिखे दिखे कि ‘धार्मिक अल्पसंख्यकों को झूठे मुकदमों में फंसाना बंद हो.’ लोग नारे लगाते सुने गए कि ‘पाकिस्तान हिंदू लड़कियों का अपहरण बंद करो, हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन बंद करो.’ ये नारे भी सुने गए कि ‘हमें इंसाफ चाहिए.’

Back to top button