ओवर स्पीड कार डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई, घायल महिला ने बताई आपबीती

जालंधर। पठानकोट रोड पर डीएवी यूनिवर्सिटी के पास सोमवार रात 11 बजे हुए एक्सीडेंट में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ओवरस्पीड सफारी डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सड़क के दूसरी ओर जाकर बिजली के खंभे से टकरा गया। सफारी में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। एक पुरूष और महिला पिछली सीट पर नशा कर रहे थे।

 पढ़ें पूरी खबर…

ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करते थे सभी मृतक…

एक्सीडेंट के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी में से रूबी नामक महिला खुद बाहर निकली। पिटोल अस्पताल में भर्ती करवाई गई रूबी ने पुलिस को बताया कि वह गांव शेखेहाल में संतोखपुरा की रहने वाली है और लम्मा पिंड चौक पर स्थित ऑर्केस्ट्रा कंपनी में काम करती है। सोमवार सुबह जालंधर से 10:30 बजे सहेली और कोट रामदास की रहने वाली साथी आयशा उर्फ आशा के साथ निकली थी। वापसी पर पठानकोट से शाम 7:00 बजे के करीब जालंधर के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ गांव मानपुर का रहने वाला गुरइकबाल और टांडा का रहने वाला जितेंद्र सिंह था। उसने बताया कि वह गाड़ी की पिछली सीट पर आयशा के साथ सो रही थी। पिछली सीट पर जितेंदर और आयशा नशा कर रहे थे। अचानक एक्सीडेंट हो गया।

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस का न्यूड फोटो लीक होते ही बिग बॉस को लेकर किया बड़ा बड़ा खुलासा

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

थाना मकसूदां के एएसआई रघुनाथ सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। बिजली के खंभे से ट्रक की टक्कर के कारण इलाके की बिजली सप्लाई देर रात तक प्रभावित रही। सफारी में से चार बैग, एक जेंट्स पर्स और दो मोबाइल मिले हैं। तीनों शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Back to top button