ओडीएफ हुए गावों में बीडीओ ने लगाई चौपाल

इसौली/सुलतानपुर, 29 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चार गावों में ओडीएफ हुए गांवों में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत डिवीज़नल कंसेलटेंट संयुक्त राष्ट्र स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यूनीसेफ के मंडलीय अधिकारी ने चौपाल लगायी।
खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के साथ ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार नें ओडीएफ हुए गावों में चौपाल लगाकर उन्हें जागरूक किया। ग्राम सभा नंदौली में 368 का लक्ष्य था जिसमें 140 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। लगभग 228 शौचालयों का निर्माण होना बाकी रह गया है, बाकी बचे शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द कराये जाने के लिए ग्राम प्रधान को कहा गया है। वहीं ग्राम पंचायत डेहरीयावां में 388 के सापेक्ष सिर्फ 155 शौचालयों का निर्माण पाया गया। ग्राम सभा तौधिकपुर में 360 के 200 शौचालयों का निर्माण हुआ है। बाकी 160 का निर्माण होना बाकी रह गया है। ग्राम सभा नंदरई में 333 कुल शौचालयों का निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। सिर्फ़ 138 का निर्माण हुआ है। बाकी 195 शौचालयों का निर्माण होना बाकी रह गया है। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनीसेफ के मंडलीय अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प लेना है। सत् प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में दो टैंक वाला शौचालय बनाये। जिससे जल प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण को रोका जा सके। बाहर शौच करना स्वास्थ्य लिए नुकशानदायक है उन्होने चौपाल के माध्यम से गांवों के प्रधान प्रतिनिधि, कोटेदार प्राथमिक विध्यालयों में अध्यापकों एंव विद्यार्थियों को भई स्वच्छता मिशन की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी दयावंश सिंह, सफाई कर्मचारी ब्लाक अध्यक्ष वेद प्रकाश, सचिव नंदौली रवि कुमार, महेश तिवारी, रंजीत कुमार ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहें। खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष काम पाया गया और शत प्रतिशत शौचालयों का उपयोग करें। वहीं सचिव रवि कुमार के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौक़े पर प्रधान मासूम खान, पीर मोहम्मद, गुलाम हैदर बब्बू बीडीसी, रिज़वान अहमद, तनवीर, मुजीबुल्ला, गुलाम मोहम्मद समेत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- सैय्यद सनाऊद्दीन





