ऑयल मिल में आग लगने से एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल, निजी अस्पताल में कराया भर्ती

हरियाणा: हिसार में सूरेवाला रोड उकलाना स्थित ऑयल मिल में रविवार सुबह अचानक आग लगने से एक दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए. घायलों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है.

ऑयल मिल में आग लगने से एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल, निजी अस्पताल में कराया भर्ती घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची दमकल विभाग की सात गाडियों ने पांच घंटे की मशक्त के बाद आग काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग इतनी भंयकर थी कि फायर बिग्रेड की गाडियों काफी चक्कर लगाकर पानी भर कर लाना पड़ा.

उकलाना पुलिस मामले छानबीन कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने ऑयल मिल के अंदर जा कर निरीक्षण भी किया. बताया जा है कि सुबह तीन बजे तेल की टैंकी और नली फटने से अचानक यह हादसा हुआ. तेल की टंकी फटने से तेज धमाका हुआ, जिसमें आग लगने से एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए. जिसमें  से चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना को सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी और हिसार के एसडीए परमजीत चहल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. ऑयल मिल में लगी आग बुझाने के लिए बरवाला दो गाड़ियां, टोहाना से दो गाड़ियां, हिसार से एक गाड़ी और नरवाना से दो फायर बिग्रेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया.

 
Back to top button