ऐसे Jio 4G सिम से लैपटॉप पर चलाएं हाई स्पीड इंटरनेट

jio ने एक बार फिर स्पीड के मामले में सभी टेलिकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। जुलाई में जियो की 4G स्पीड सबसे तेज रही है। जियो की 4G स्पीड से आप लैपटॉप पर भी हाई स्पीड नेट चला सकते हैं और मूवी, सीरियल और वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी सिम को लैपटॉप से कनेक्ट करना होगा। सिम से पीसी या लैपटॉप पर इंटरनेट चलाने की ट्रिक कई यूजर्स नहीं जानते। यहां हम आपको सिम से पीसी पर इंटरनेट चलाने की 3 ट्रिक बता रहे हैं। जिनका यूज करके आप लैपटॉप बेहतर स्पीड का मजा ले सकते हैं। 

ऐसे Jio 4G सिम से लैपटॉप पर चलाएं हाई स्पीड इंटरनेट

ऐसे करें हॉटस्पॉट कनेक्ट :

स्मार्टफोन में हॉटस्पॉट का फीचर Settings के More ऑप्शन में होता है। यहां पर यूजर Wi-Fi नेटवर्क का नाम और पासवर्ड सेट करे। बाद में लैपटॉप को सेट किए गए Wi-Fi नेटवर्क पर पासवर्ड की मदद से कनेक्ट कर लें।

ऐसे करें USB टीथरिंग कनेक्ट :

सबसे पहले स्मार्टफोन को कम्प्यूटर या लैपटॉप से USB केबल की मदद से कनेक्ट करें। इसके बाद, स्मार्टफोन की सेटिंग्स के more ऑप्शन में जाकर USB टीथरिंग के फीचर को enable करें।

ऐसे करें डॉन्गल कनेक्ट:

लैपटॉप या कम्प्यूटर पर इंटरनेट चलाने के लिए जियो 4G सिम को डॉन्गल में इन्सर्ट करें। इसके बाद आपको APN सेट करना होगा और इंटरनेट सर्विस शुरू हो जाएगी।
Back to top button