जानकर हो जाओगे पागल, ऐसी घिनौनी चीज से बनती है कैप्सूल की ऊपरी परत

डॉक्टर जो दवाइयाँ हमे देते हैं उनमें सीरप, टेबलेट और कैप्सूल होते हैं। इन सभी चीजों का सेवन हर इंसान अपने जीवन में कभी ना कभी जरूर करता हैं। लेकिन इनमें सबसे अलग कैप्सूल होता हैं। यह देखने में काफी रंग-बिरंगा होता हैं और देखने में भी अच्छा लगता हैं।
लेकिन कैप्सूल के ऊपर एक ट्रांस्पेरेंट जैसी चीज कोट की गयी होती हैं और इसके अंदर ही मेन दवाई रहती हैं| कैप्सूल के ऊपरी भाग को देखने या छूने से प्लास्टिक जैसा लगता हैं लेकिन यह प्लास्टिक से नहीं बनाया गया होता हैं। दरअसल प्लास्टिक जैसी दिखने वाली ये ऊपरी परत जिलेटिन से बना होता हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि जिलेटिन एक पशु उत्पाद है। अर्थात इसको बनाने में जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है।
हमेशा के लिए छोड़ देगें कॉफ़ी पीना, अगर जान जाएगे कैसे बनती है कॉफ़ी…
जिलेटिन एक रेशेदार पदार्थ होता है। जो जानवरों के हड्डियों या त्वचा को उबालकर निकाला जाता है। इसके बाद इसको प्रॉसेस करने के बाद चमकदार और लचीला पदार्थ बनाया जाता है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि वर्तमान समय में लगभग 98 फीसदी दवा कंपनियाँ जिलेटिन कैप्सूल का इस्तेमाल कर रही हैं।





