ऐपल के iOS 11 ने दिए संकेत, ऐसा होगा iPhone-8

 आईफोन 8 को लॉन्च होने में कुछ ही महीने बचे हैं। इसी बीच ऐपल ने iOS 11 की घोषणा के साथ कुछ अहम बातों का खुलासा किया है। iOS 11 कंपनी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम है जो आईफोन और आईपैड्स में नए शानदार फीचर्स लेकर आया है। खबरों की मानें तो आईफोन 8 को iOS 11 के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसे में हम आज आपको आईफोन 8 के कुछ फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो iOS 11 के साथ इस फोन में दिए जा सकते हैं।

ऐपल के iOS

पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा आईफोन :

iOS 11 अपडेट के साथ आईफोन 8 में सिरी पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा। यह आपके आस-पास के बारे में आपको अवगत कराएगा। साथ ही यह आपकी अपकमिंग मीटिंग्स का समय और जगह आदि की भी जानकारी देगा। कंपनी ने कहा है कि हम एक फोन ऐसा फोन यूजर्स को देना चाहते हैं जो उनके दिन-प्रतिदिन के औसत कार्यों का ध्यान रखे।

बेहतर कैमरा :

यह अपडेट फोन का कैमरा पहले से ज्यादा बेहतर बनाएगा। इससे खींची गई फोटोज JPEG फाइल फॉर्मेट को HEIF के साथ रिप्लेस करेगी। नया फॉर्मेट फाइल का साइज दोगुना घटाया जाएगा और साथ ही लो लाइट परफॉर्मेंस को बेहतर करेगा। यह आईफोन 8 के कैमरा को ज्यादा दमदार बनाने में मदद करेगा। HEIF के बारे में जानने के लिए अभी बहुत कुछ है। कंपनी जल्द ही इस बात की घोषणा करेगी की यह कैसे काम करेगा और किस-किस को सपोर्ट करेगा। हालांकि, इस कैमरे के बारे में कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।

वीडियोज पर होगा सबसे ज्यादा फोकस :

iOS 11 सिर्फ फोन की इमेज साइज को ही कम नहीं करेगा। बल्कि इसके वीडियोज के साइज को भी दोगुना घटा देगा। ऐसा माना जा रहा है कि आईफोन 8 के रियर पैनल पर बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा या ड्यूल रियर कैमरा दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: बड़ी खुशखबरी: अब बिना इंटरनेट चलेगा WHATSAPP, जानने के लिए पढ़े…पूरी खबर

AR और VR क्षमता :

WWDC 2017 में ऐपल ने AR (ऑगमेंटेड रिएलिटी) और VR (वर्चुअल रिएलिटी) को अपनाया। साथ ही डेवलपर्स को इनके कॉन्टेंट बनाने के लिए टूल्स भी दिए गए। इस दौरान नए iPad Pro 2 में AR और नए iMac में VR का डेमो भी देखने को मिला। इसमें आईफोन पर चलने वाली Pokemon Go ऐप में बेहतर AR देखने को मिला। इस गेम में Pokeball में एक हल्का-सा नया इफेक्ट देखने को मिला जो ज्यादा बेहतर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन माना जा रहा है कि आईफोन 8 में ज्यादा बेहतर AR और VR दिए गए होंगे। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सैमसंग की तरह ऐपल भी अपने आईफोन 8 के लिए गियर वीआर हैडसेट लॉन्च कर सकता है।

नए स्क्रीन साइज :

iOS 11 अपडेट के साथ फोन की फोटो ऐप को भी अपडेट किया गया है। Memories में इमेजेज का ग्रुप दिखाया जाएगा जिसमें यूजर की सभी फोटोज सम्मिलित होंगी। साथ ही यह मैमोरीज को मिनी वीडियो में बदल देगा। जब भी हम कोई फोटो खींचते हैं, या तो वो landscape मोड में ली गई होती हैं या फिर portrait मोड में। ऐसे में जब भी आईफोन मैमोरीज से मिनी वीडियो बनाएगा तो वो अपने मुताबिक landscape फोटो को portrait मोड में और portrait फोटो को landscape मोड में बदल देगा। अगर आईफोन इस तकनीक को सभी अन्य ऐप्स और फंक्शन्स में ले आता है तो उसे एक अलग डिस्प्ले साइज के लिए iOS 11 पर कम काम करना पड़ेगा।

Back to top button