एलओसी के साथ सटे उड़ी सेक्टर में एक सैन्यकर्मी अपनी ही राइफल से दुर्घटनावश निकली गोली से हुए जख्मी

 उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे उड़ी सेक्टर में एक सैन्यकर्मी अपनी ही राइफल से दुर्घटनावश निकली गोली से जख्मी हो गया। फिलहाल,उसे उपचार के लिए उड़ी स्थित सेना के 419 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, उड़ी में एलओसी के अग्रिम छोर पर स्थित गोहालन गांव के आगे चौकवास चौकी पर बीती रात अचानक एक गोली चली। इससे वहां मौजूद जवान सकते में आ गए और तुरंत अपने हथियार संभाल उस जगह पहुंचे, जहां गोली चलीथी। वहांउन्हें खून से लथपथ अपना एक साथी मिला। उसकी पहचान रमाकांत द्विवेदी के रुप में हुई है।

संबधित अधिकारियों ने बताया कि वह सेना की 62 आरआर के तहत सेना की 4 मद्रास रेजिमेंट के साथ अटैच था।गोली उसकी सर्विस राइफल से अचानक ही दुर्घटनावश निकली थी जो उसके बाएं कान को चीरते हुए निकल गई थी। उसे उपचार के लिए उड़ी स्थित सेना के 419 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल,उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Back to top button