एयरटेल का बड़ा धमाका, पाइए 1 साल के लिए फ्री 4G डाटा

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर को टक्कर देते हुए, एक शानदार ऑफर पेश किया है। जिसमे एयरटेल के यूजर्स को 1 साल के लिए फ्री में 4जी डाटा मिलेगा। तो आइये बताते हैं कि आप इस ऑफर का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
Apple iphone 6 मिल रहा है सिर्फ ,9,990 रुपये में…
एयरटेल ने पेश किया शानदार ऑफर
दरसल यह यह प्लान सिर्फ उन यूजर्स के लिए है, जो किसी दूसरे नेटवर्क से एयरटेल 4जी में पोर्ट करते हैं। बता दें कि इसके लिए उनके पास 4जी हैंडसेट होना चाहिए। इतना ही नहीं ये ऑफर उन एयरटेल यूजर्स के लिए भी है, जो नए 4जी हैंडसेट्स पर अपग्रेड होते हैं। वहीं यह ऑफर 4 जनवरी से लेकर 28 फरवरी 2017 तक ही उपलब्ध होगा।
इस ऑफर में सबसे अहम् और खास बात यह है की इस ऑफर के तहत यूजर को हर महीने 3जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। यह डाटा यूजर्स को 1 साल तक मिलेगा। एयरटेल का यह शानदार प्लान प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
किसी भी नेटवर्क पर करें फ्री में बात
अगर आप इस ऑफर इस लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मात्र 345 रुपये का रिचार्ज करना होगा। जिसके बाद यूजर्स को इस प्लान के तहत 1जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही साथ अतिरिक्त 3जीबी 4जी डाटा भी दिया जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो, यूजर्स को 4जीबी 4जी डाटा मिलेगा।
इतना ही नहीं इस ऑफर के तहत, यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर फ्री लोकल और एसटीडी कॉल करने की भी सुविधा दे रही है। जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। आपको ये भी बता दें कि एक यूजर 31 दिसंबर 2017 तक 13 बार ही इस रिचार्ज करा सकता है। वहीं एयरटेल के मार्किट ऑपरेशन्स अजय पुरी का कहना है कि हम अपने यूजर्स को देश के सबसे फास्ट नेटवर्क को बेहतर प्लान के साथ इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे यकीन है कि यूजर्स यह प्लान काफी पसंद आएगा।





