एनएलआई: यूडायरेक्टर के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में दर्ज की शिकायत

भोपाल.नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) के डायरेक्टर प्रो. एसएस सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है। शिकायत छात्राओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों काे की है। इस बीच डायरेक्टर के अवकाश से लौटने और दोबारा ज्वाॅॅइन करने की सुगबुगाहट के बाद एक बार फिर संस्थान का माहौल गरमा गया है। छात्रों ने साफ किया है कि यदि डायरेक्टर अवकाश से लौटकर ज्वाॅइन करते हैं तो उनका फिर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रो. सिंह के 17 दिसंबर को अवकाश से लौटने की सूचना है।
– पिछले महीने छात्रों ने प्रो. सिंह को हटाने के लिए लगातार एक हफ्ते तक विरोध प्रदर्शन कर कक्षाओं का बहिष्कार किया था।
– छात्रों ने मूल्यांकन में गड़बड़ी की भी शिकायत की गई थी।
– हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा जल्द नए डायरेक्टर की नियुक्ति के आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन वापस ले लिया था।
– इसके बाद संस्थान के नए डायरेक्टर की तलाश के लिए सर्च कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
ये भी पढ़ें: GasTragedy: 3 बेटों के साथ लापता है हादसे का एक गुनहगार शकील कुरैशी
अनुसूचित जाति अायोग में भी शिकायत
– स्वयंसेवी संस्थान प्रयत्न द्वारा 13 नवंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग में प्रो. सिंह के खिलाफ शिकायत कर जांच की मांग की गई थी।
– गत 1 दिसंबर को संगठन की यह शिकायत आयोग में रजिस्टर्ड कर ली गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में भी शिकायत हुई है।
– इस घटनाक्रम के बाद संस्थान के शिक्षकों के क्वालिफिकेशन पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।





