एनएजी ने जेट के कर्मचारियों के वेतन के लिए पीएम मोदी से किया अनुरोध, कहा…

जेट एयरवेज के पायलटों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेशनल एविएटर गिल्ड (एनएजी) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विमानन कंपनी को कर्ज देने वाले भारतीय स्टेट बैंक को सभी कर्मचारियों के वास्ते एक महीने का वेतन जारी करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया. प्रधानमंत्री को भेजे एक ई-मेल में गिल्ड ने विमानन कंपनी के विमानों का पंजीकरण रद्द किये जाने से रोकने के लिए भी निर्देश जारी करने को कहा है.

अब भारत में नही होगी रोजगार की कमी, भारत में ही 200 अमेरिकी कंपनियां देने वाली है…

एनएजी के अध्यक्ष करण चोपड़ा ने ई-मेल में कहा, ‘‘हम आपसे तुरंत और मानवीय आधार पर एसबीआई को सभी कर्मचारियों को एक महीने का वेतन जारी करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध करते हैं. किंगफिशर एयरलाइन के ठप होने के बाद हम एक और मानवीय त्रासदी को दोहराते नहीं देखना चाहते.’’ 

Back to top button