एक बार फिर फेसबुक बना उल्लू, ऐसे चुराया 5 करोड़ यूजर्स का डाटा यकीन करना होगा मुश्किल

फेसबुक ने शुक्रवार को घोषणा की कि हैकरों द्वारा सुरक्षा में खामी पैदा करने के कारण पांच करोड़ अकाउंट प्रभावित हुए। दुनिया के इस बड़े सोशल नेटवर्क ने कहा कि इस हफ्ते हमें पता चला कि हैकरों ने ‘एक्सेस टोकंस’ चुरा लिये जिसके कारण ये अकाउंट प्रभावित हुए। फेसबुक के करीब 5 करोड़ यूजर का अकाउंट हैक हुआ है इस बार यह डाटा किसी को बेचा नहीं गया बल्कि हैकरों ने चुराया। फेसबुक इस मामले की अपने स्‍तर से जांच कर रहा है। उसने फौरी तौर पर खतरे को टालने के ल‍िए सुुुुरक्षा के इंतजाम किए हैं। साथ ही लॉ एजेंसियों को इस बारे में खबरदार कर दिया है।

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इंजीनियरों ने मंगलवार को इस खामी का पता लगाया गुरुवार रात तक इसे ठीक कर लिया गया। उन्होंने कहा, हमने ये खामी दूर कर ली है और कानून प्रवर्तन को सूचित कर दिया है। जुकरबर्ग ने कहा, हमें पता नहीं है कि क्या किसी अकाउंट का वास्तव में गलत इस्तेमाल हुआ है। यह गंभीर मुद्दा है। फेसबुक ने एहतियातन अस्थायी तौर पर ‘व्यू एज फीचर’ को हटा लिया है। यह फीचर एक प्राइवेसी टूल (निजता उपकरण) है जो यूजर को देखने की अनुमति देता है कि उसका अपना प्रोफाइल किसी अन्य को कैसा दिखेगा।

Huawei Mate 20 Pro में हो सकते हैं iPhone XS Max से भी बेहतर फीचर्स

कंपनी के प्रोडक्‍ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट गाई रोजन ने अपने ब्‍लॉग पोस्‍ट में लिखा है-’25 सितंबर को दोपहर में हमारी इंजीनियरिंग टीम को हैकिंग की जानकारी हुई। तब तक हैकर पांच करोड़ यूजर का डाटा हैक कर चुके थे। हमने इसे गंभीरता से लिया और सभी को बताना चाहते हैं कि उनके डाटा के साथ क्‍या हुआ। हमने उनके डाटा की सुरक्षा के लिए चेक लगा दिया है।’

हैकिंग से कैसे बचें

फेसबुक का कहना है कि यूजर को अपना पासवर्ड रीसेट करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर उन्‍हें हैकिंग से बचना है तो टोकन अकाउंट रीसेट करने होंगे ताकि हैकिंग न हो सके। कंपनी ने कहा कि यूजर के डाटा की प्राइवेसी और सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है और हम इसके लिए माफी चाहते हैं। जिन लोगों को फेसबुक अकाउंट लॉगइन करने में दिक्‍कत आ रही है वे हेल्‍प सेंटर की मदद लें। फेसबुक यूजर को अपने सभी अकाउंट से लॉग आउट कर जाना चाहिए और फिर लॉगइन करना चाहिए। वे अपना पासवर्ड बदलकर भी हैकिंग से बच सकते हैं. इसके लिए उन्‍हें टू स्‍टेप वेरिफिकेशन टूल का इस्‍तेमाल करना होगा। यूजर प्राइवेसी सेटिंग में जाकर अपने ताजा पोस्‍ट और फोटो देख सकते हैं क्‍योंकि फिलहाल व्‍यू एज फीचर डिसेबल कर दिया गया है।

Back to top button