एक दिन में रोपे 6.63 करोड़ पौधे, मिलेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र

भोपाल. प्रदेश के 24 जिलों के नर्मदा बेसिन के लाखों लोगों ने रविवार को करोड़ों पौधे लगाकर दुनिया को मप्र की धरती से पर्यावरण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक से इस महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जबलपुर के लम्हेटा घाट में रक्त चंदन का पौधा लगाया। सीहोर के छीपानेर में भी वे पाैधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे प्रदेश में रात 10 बजे तक 6.63 करोड़ पौधे रोपे जा चुके थे। ये आंकड़ा सरकार के पोर्टल पर दर्ज हुआ।
एक दिन में रोपे 6.63 करोड़ पौधे, मिलेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र
 
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने पौधरोपण वाले स्थानों पर अपने ऑडिटर लगाए थे। माना जा रहा है कि 15 दिन में वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र मिल जाएगा।

ये भी पढ़े: स्पीकर बोले- नरोत्तम की विधायकी पर खतरा नहीं, सिर्फ राज्यपाल को है ये अधिकार

ट्विटर पर ट्रेंड रहा ग्रीन ड्राइव
मप्र में 12 घंटे में 6 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का अभियान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। दिन में कई बार ऐसे मौके आए जब विश्व स्तर पर मप्र का ग्रीन ड्राइव (पौधरोपण) ट्रेंड करता रहा। इंडिया में भी इसे खूब देखा गया।
 
 
 
Back to top button