एक अक्टूबर को “कौन बनेगा करोड़पति ” नहीं देख पाए दर्शक
On October 1, “Kaun Banega Crorepati” could not see the audience
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जियो गीगाफाइबर के जरिए डीटीएच सेक्टर में उतरने से अब इस सेक्टर में भी जंग शुरू हो गई है. जंग की शुरुआत देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी टाटा स्काई ने शुरू की है, जो 23 सितंबर से अपने नेटवर्क पर 100 से अधिक चैनलों का प्रसारण बंद करने जा रही है टाटा स्काई ने इस संबंध में अखबारों में विज्ञापन देकर आम जनता को इसके बारे में सूचित भी कर दिया है. इससे दर्शकों को कई प्रसिद्ध चैनल देखने को नहीं मिल पाएंगे.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली कंपनी नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट के 67 से अधिक चैनल्स हैं, जिन का प्रसारण टाटा स्काई पर बंद हो जाएगा. इन चैनलों में कलर्स, एमटीवी, एचबीओ, न्यूज 18, सीएनबीसी, सिनेप्लेक्स सहित सभी प्रमुख चैनल शामिल हैं.





