ऊन से गुजरने वाले खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाइवे पर बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की हो गई मौत

ऊन से गुजरने वाले खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाइवे पर बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हो गए। मृतकों में दस साल का एक बालक भी शामिल है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है।





