उन्नाव में अधेड़ ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के चंदनपुर विभौरा गांव में रहने वाले अधेड़ ने शनिवार की भोर अपनी एक नली लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बारासगवर थाना क्षेत्र के चंदनपुर विभौरा गांव में रहने वाले अधेड़ राम कुमार उर्फ पुत्तन शुक्ल ने शनिवार भोर खुद की एक नली लाइसेंसी बंदूक से गोली मार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी उर्मिला मौके पर पहुंची। अंदर कमरे में जाकर देखा तो पुत्तन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। चीखने पर आसपास के घरों में मौजूद परिजन घर पहुंचे। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुत्तन गांव में ही किराना का व्यापार करता था। कुछ दिन पहले घर में आग लगने से वह जीने से गिर गया था, जिससे उसकी रीड की हड्डी टूट गई थी। इसको लेकर वह काफी दिनों से परेशान था। वह अपने पीछे तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। मौत को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Back to top button