उत्तराखंड में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगम 17 नए बिजली घरों का करेगा निर्माण

प्रदेश भर में उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगम 17 नए बिजली घरों का निर्माण करेगा। लगभग 50908.84 लाख की लागत से बनने वाले इन बिजली घरों से 108 किमी. नई लाइनें बिछाई जाएंगी। इनमें से अधिकांश बिजली घरों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ऊर्जा निगम प्रदेशभर में उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने का दावा तो करता है, पर ये दावे हमेशा हवा-हवाई ज्यादा साबित हुए हैं। हालांकि अब विभाग इस दिशा में गंभीरता दिखा दिखाई है। विभाग की ओर से देहरादून में एक, टिहरी में पांच, पिथौरागढ़ में दो, अल्मोड़ा में एक, हरिद्वार में चार, उत्तरकाशी में तीन और ऊधमसिंह नगर में एक बिजली घर का निर्माण किया जाएगा।
इन सभी की क्षमता 173 एमवीए है। जबकि इनके निर्माण पर 50,908.84 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक इन बिजली घरों से 108 किमी नई लाइन बिछाई जाएगी। अधिकांश बिजली घरों के निर्माण की सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया गया है। टिहरी के चौरास में बनने वाले बिजलीघर के निर्माण में अभी भूमि का पेंच फंसा हुआ है। इसको भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
यहां बनेंगे बिजलीघर 
टिहरी: मरोडा सकलाना, चाका लसेर, चौरास, खाडी, गुलर कोडियाल।
उत्तरकाशी: बर्नीगाड़, सांकरी, आराकोट।
हरिद्वार: आर्यनगर, सिडकुल सेक्टर पांच, आईपी-2, सिकंदरपुर।
पिथौरागढ़: असकोट, मडमानले।
देहरादून: मिलन विहार।
अल्मोड़ा: ताकुला, ऊधमसिंह नगर: गंगापुर अटरिया रोड।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में 17 जगह बिजली घर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बिजली घरों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सप्लाई करने में मदद मिलेगी। जल्द ही इनका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
Back to top button