उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच बड़ा फैसला, 15 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच पुलिस महकमे में बड़े ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें बिकरू एनकाउंटर और अपहरण कांड जैसी बड़ी वारदातों का केंद्र बने कानपुर के एसएसपी दिनेश पी पर भी गाज गिरी है। उन्हें हटाकर अलीगढ़ में तैनात प्रीतिंदर सिंह को कानपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।
वहीं इसके साथ ही यूपी पुलिस में शनिवार को 15 आईपीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस अफसर दिनेश पी को कानपुर से हटाकर झांसी का एसएसपी बनाया गया है।
इसके साथ ही चित्रकूट के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रदीप कुमार को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है।





