ईरानी ने सऊदी अरब, UAE को दी ‘लक्ष्मण रेखा’ पार ना करने की चेतावनी

गार्ड के कार्यकारी कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने शुक्रवार को दावा किया था कि सऊदी और यूएई ‘ईरान में अफरातफरी उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं.’
सेना की परेड पर आतंकी हमले में 24 लोगों की मौत के बाद ईरान के ‘रेवोलुशनरी गार्ड’ ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप ना करने और ‘लक्ष्मण रेखा’ पार न करने की चेतावनी दी है.
गार्ड के कार्यकारी कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने शुक्रवार को दावा किया था कि सऊदी और यूएई ‘ईरान में अफरातफरी उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं.’
सलामी ने कहा, ‘लक्ष्मण रेखा पार ना करें.’
इस बीच , आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने बताया कि पाकिस्तान सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में हुई झड़प में गार्ड ने चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया और दो घायल हुए हैं. रिपोर्ट में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई.
ईरानी बल की अक्सर देश के पूर्वी हिस्से में बलूच आतंकवादियों और पश्चिम में कुर्दिश अलगाववादियों के साथ झड़प होती रहती हैं.

Back to top button