ईरानी एक्ट्रेस मंदाना ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मुंबई. बिग बॉस सीजन नौ की कंटेस्टेंट रहीं ईरानी मॉडल व अभिनेत्री मंदाना करीमी ने अपने पति गौरव गुप्ता पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। करीमी ने अंधेरी दंडाधिकारी न्यायालय में दाखिल की गई शिकायत में दावा किया है कि उन पर धर्मपरिवर्तन के लिए भी दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने गुजारा भत्ता और हर्जाने की मांग करते हुए पति से तलाक की भी अर्जी दी है। करीमी ने छह महीने पहले गौरव गुप्ता से शादी की थी।
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
 
इसी साल 25 जनवरी को दोनों ने धूमधाम से शादी की थी। बिजनेसमैन गुप्ता और करीमी की पहचान एक दोस्त के जरिए हुई थी। अपनी याचिका में करीमी ने गुजारा भत्ता के तौर पर 10 लाख और करियर, बिजनेस के नुकसान और मानसिक पीड़ा के लिए दो करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। करीमी ने अपने पति के साथ-साथ सास के खिलाफ भी शिकायत की है। उनका दावा है कि दोनों उन पर हिंदू धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही उन्हें इज्जत और समाज के नाम पर फिल्मों में अभिनय छोड़ने को भी कहा जा रहा है।

ये भी पढ़े: डिफाल्टर किसानांे को एडवांस कर्ज नहीं, 64 हजार डिफाल्टर किसान प्रभावित होंगे

ऐसा न करने पर उन्हें घर में आने से मना कर दिया गया। ‘भाग जॉनी’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीमी ने ‘रॉय’, ‘मैं और चार्ल्स’ और ‘क्या कूल हैं हम-3’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Back to top button