ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आग, तीन वैज्ञानिकों की मौत

 ई्ररान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में लगी आग में तीन वैज्ञानिकों की मौत हो गई। यह जानकारी वहां की अ‌र्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी आइएसएनए ने दी। दूरसंचार मंत्री एमजेए जहरोमी के हवाले से रविवार को रिपोर्ट में बताया गया कि अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के एक भवन में आग लगने के कारण तीन वैज्ञानिकों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में सहयोग के लिए अमेरिकी आलोचना के बावजूद एक उपग्रह को कक्षा में भेजने की योजना बनाई थी। जनवरी में देश ने एक उपग्रह का प्रक्षेपण भी किया था।
हालांकि, वह तीसरे चरण में आवश्यक गति तक पहुंचने में विफल रहा। ईरान अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत पिछले एक दशक में कई अल्पकालिक उपग्रहों को कक्षा में भेज चुका है। वर्ष 2013 में एक बंदर को भी अंतरिक्ष में भेजा गया था।

Back to top button