फर्रुखाबाद में युवक की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या, पुलिस ने बरती लापरवाही

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में रविवार देर रात युवक की ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह युवक का शव जियोना और कुम्हारी गांव के बीच शराब के ठेका के निकट पड़ा पाया गया। लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने यूपी 100 को फोन मिलाते रहे लेकिन बेलगाम पुलिस ने फोन नहीं उठाया, तो परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गये। यहां पर मृतक के परिजनों का कहना है कि कोतवाली पुलिस का अमानवीय चेहरा उस समय सामने आया, जब पुलिस ने मरे हुए युवक की मजरूबी चिट्ठी बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

मृतक के पिता राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उनका बेटा कुंवर पाल (32) निवासी कुम्हारीपुर रविवार को घर से निकला था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह परिजन उसे खोज रहे थे, उसी समय उन्हें सूचना मिली कि कुंवर पाल का शव जियोना और कुम्हारी पुर के बीच पड़ा हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि बेटे की ईंट और पत्थरों से कुचल कर हत्या की गई है। उनका कहना है कि घटना स्थल से थोड़ी दूर पर शराब के खाली बोतल और ग्लास पड़े हुए थे, जिससे लगता है कि हत्यारों ने पहले उसे शराब पिलाई बाद में कुचल कर हत्या कर दी।

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजेंद्र का कहना है कि घटना की जानकारी देने के बाद भी न यूपी 100 पुलिस आई और न ही कोतवाली पुलिस ने सही बर्ताव किया। बवाल से बचने के लिए पुलिस ने उसके मरे हुए बेटे को अस्पताल भेज दिया। जबकि वह खुद बेटे का शव लेकर कायमगंज कोतवाली पहुंचा था। उसका कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के डॉक्टर शिव प्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव सीएचसी पर रखा हुआ है। कोतवाली प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

Back to top button