इसे पढ़कर आप कभी नहीं फेकेंगी चावल का पानी

चावल के पानी में पोषक तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। चावल में विटामिन बी, सी और ई तथा साथ ही खनिज और आठ आवश्यक अमीनो एसिड हैं जो समग्र स्वास्थ्य और सौंदर्य को बढ़ावा देते हैं। चावल के पानी के बारे में एक और बढ़िया चीज यह है कि यह शायद सबसे सरल सौंदर्य उत्पाद है जिसे कोई भी घर पर बना सकता है इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चावल और पानी की ज़रूरत पडती है. अब चावल का पानी निकालना तो आप सबको आता ही होगा इसलिए हम सीधे इसके फायदों पर बात करते हैं.
चावल का पानी बालों को नरम, मजबूत और स्वस्थ बना देता है. बाल प्रोटीन से बने होते है इसलिए चावल के पानी का प्रोटीन आपके बालों के लिए अच्छा है। चावल के पानी में मौजूद प्रोटीन बाल की शाफ्ट को मजबूत बनाते हैं और दरारें भी भर देते हैं जिसके परिणामस्वरूप बाल चमकदार और नरम हो जाते हैं। चावल के पानी में इनोसिटोल होता है जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट जो बालों के नुकसान को रोक सकता है और इन्हें स्वस्थ और नरम बनाये रखता है. चावल के पानी को शैम्पू करने के बाद कंडीशनर की तरह बालों में लगाना चाहियेऔर इसके बाद धो लेना चाहिए।
चावल के पानी में मौजूद स्टार्च एक्जिमा के शुष्क त्वचा की क्षति के उपचार में भी प्रभावी होता है। यह त्वचा की जलन और सूजन को शांत कर सकता है। रोजाना 15 मिनट के लिए दो बार पानी में चावल के स्टार्च मिलाकर स्नान करने से क्षतिग्रस्त त्वचा की हीलिंग में 20 प्रतिशत तक का सुधार हो सकता है।





