इस प्रथा में एक बार फिजिकल रिलेशन के बाद जुदा हो जाते हैं महिला-पुरुष

चीन के युन्नान, सिचुआन प्रांत और योंगनिंग शहर में रहता है मोजो समुदाय। मोजो समुदाय मातृसत्तात्मक समुदाय है। करीब 56,000 आबादी के साथ मोजो चीन का एक अल्पसंख्यक समुदाय है। उनके यहां शादी बहुत अनोखी होती है जिसे वहां वॉकिंग मैरिज के नाम से जाना जाता है।

इस प्रथा में पुरुष महिला के साथ एक रात गुजारने के बाद अपने घर लौट जाता है और बच्चों को पालने की जिम्मेदारी उसकी नहीं होती है। मोजो परिवार में संयुक्त परिवार का सिस्टम पाया जाता है। कई पीढ़ी एक साथ लकड़ी के बड़े घर में रहती है। अकसर वे एक साथ बड़े हॉलनुमा कमरे में रहते हैं जिसमें कोई प्राइवेट बेडरूम नहीं होता है।
लेकिन जब मोजो समुदाय की लड़की 13 साल की हो जाती है तो उसको एक अलग प्राइवेट बेडरूम मिलता है। उस कमरे को हुफेंग कहा जाती है। हुफेंग में ही वॉकिंग मैरिज की रस्म को अंजाम दिया जाता है।





