इस पार्क में हीरा ढ़ूंढ़िए और साथ ले जाइए!

नdiamond_park_smallई दिल्ली (19 सितंबर): आपसे कोई यह कहे कि इस हीरे की खदान में अगर आपको हीरा मिला तो वह आपका हो जाएगा तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? चौंकिए मत! यह सच है। अमेरिका के अरकांसास स्टेट में दुनिया की एकमात्र ऐसी हीरे की खदान है, जहां कोई भी आम आदमी हीरों को खोज सकता है। यहां जिस किसी को हीरा मिलता है, वह उसका ही होता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि यहां हीरा खोजने के लिए एक छोटी सी फी चुकानी होती है। बताया जाता है कि यहां 1906 से हीरे मिलने शुरू हुए थे। इसे द क्रेटर ऑफ डायमंड कहते हैं।

अधिकारियों के अनुसार 1972 से अभी तक यहां 31 हज़ार हीरे मिल चुके हैं। 40 कैरट का ‘अंकल सैम’ भी यहीं मिला था, जो अमेरिका में मिला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।

 
 
 
Back to top button