इस नए फीचर से लैस भारत आ रही है यह सस्ती स्पोर्ट बाइक, पहला लुक ही बना देगा आपको दीवाना

भारत मे यामाहा जल्द ही अपनी लोकप्रिय बाइक आर15 को एबीएस के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। क्योंकि नियमानुसार अप्रैल 2019 तक सभी 125 सीसी से बड़े इंजन वाली बाइक्स में एबीएस होना भारत सरकार ने अनिवार्य कर दिया है।
यह फैसला भारत सरकार ने सबकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। एबीएस इस बाइक में आने की वजह से इस बाइक की कीमत में 8 से 10 हजार रुपये का उछाल देखने को मिलेगा। फिलहाल इस बाइक को आप 1.2 लाख की कीमत में घर ला सकते हैं।
लेकिन एबीएस होने की वजह इस बाइक की कीमत 1.3 लाख रुपए से शुरू होगी। इस बाइक में 150 सीसी का इंजन देखने को मिलता है। जो अधिकतम 19.3 पिएस का पावर 14.7 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स द्वारा संचालित किया जाता हैं।
बाइक की सबसे बड़ी खासबात इसके फुल एलईडी लाइट और इसके शानदार डिज़ाइन है। खासतौर से रेसिंग के लिए बनी इस बाइक की रफ्तार 150 किमी/घंटे की है। तो दोस्तो आप हमें बताएं कि आपको ये बाइक कैसी लगती है। और क्या आप इस बाइक के एबीएस वैरिएंट लॉन्च होने का इंतजार कर रहे है।





