इस देश में बैन हुआ सन क्रीम, इसके पीछे की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

प्रशांत महासागरीय देश पलाऊ सन क्रीम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है। पर्यटकों के बीच मशहूर पलाऊ में नए साल से सन क्रीम पर यह प्रतिबंध उसमें इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायन के चलते लगाया गया है। 20 हजार की आबादी वाले देश ने ऑक्सीबेंजोन और ऑक्टीनोजेट रसायनों से बनी क्रीम पर पाबंदी की घोषणा पहले ही कर दी थी।

यह भी पढ़ें: विश्व के सबसे ताकतवर देश ने TikTok को किया बैन, बताया यह खतरनाक वजह

पलाऊ अपनी समुद्री सुंदरता के लिए जाना जाता है। कोरल रीफ से घिरे इसके द्वीप विभिन्न प्रकार के जीवों के घर हैं। इंटरनेशनल कोरल रीफ फाउंडेशन के मुताबिक, सन क्रीम के तौर पर इस्तेमाल होने वाले रसायन समुद्री जीवों के लिए जहर के समान हैं। पाबंदी लागू करते हुए पलाऊ के राष्ट्रपति टॉमी रेमेंगेसाऊ ने कहा कि हमें अपने वातावरण को बचाना होगा। वन्यजीवों पर खतरनाक असर को देखते हुए अमेरिका के वर्जिन आइलैंड्स और हवाई प्रांत में भी सन क्रीम पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। 

Back to top button