इस देश में बिकिनी पहन कर घूमते है पुरुष, वजह जानकर चौंक जायेंगे आप

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अगर कोई चीज मुफ्त में मिल रही हो तो लेने वालों की भीड़ लग जाती है । लेकिन रूस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे पढ़कर हंसी आना लाजिमी है।

रूस में समारा के ओल्वी गैस स्टेशन ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए एक खास ऑफर निकाला। इस गैस स्टेशन की मार्केटिंग टीम ने बिजनेस बढ़ाने के लिए कहा कि यहां अगर कोई बिकनी पहनकर आएगा तो उसे फ्री में गैस मिलेगी। हालांकि यह ऑफर महज दिन में तीन घंटे के लिए था।
हालांकि गैस स्टेशन के लोग इस ऑफर के तहत बताना भूल गए कि किस जेंडर वालों को बिकिनी पहनना है। इस चीज का फायदा वहां के कुछ पुरुष उठा लिए। यह पुरुष बिकिनी पहन कर मुफ्त में गैस लेने के लिए पहुंच गए। यही नहीं पुरुष बिकिनी के साथ-साथ हाई हील भी पहनें थे।गैस स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इस लम्हें को तुरंत तस्वीरों में कैद कर लिया।





