भोपाल. टीवी एक्ट्रेस और शहर की शान दिव्यंका त्रिपाठी 8 जुलाई को अपनी शादी की पहली वेडिंग एनीवर्सरी मना रही हैं। इस अवसर पर उनके मूड और उन बातों के बारे में बता रहा है जो अभी तक कहीं शेयर नहीं हुई है।

-दिव्यंका की मां नीलम त्रिपाठी ने बताया कि उसका खान-पान बिल्कुल ही अलग है।
-जिस लौकी खाने से सब चिढ़ते हैं वह उसकी फेवरेट डिश है और जो आम सबको अच्छा लगता, उसे वह खाती भी नहीं है। इसका कारण है कि आम से उसे एलर्जी हो जाती है।
-बचपन में जब वह आम खाती थी तो चेहरे पर मुहांसे हो जाते थे और गला सूज जाता था। बाद में पता चला कि उसे आम से एलर्जी है तो उसके बाद आम खाए ही नहीं।
-यही हाल उसको फूलों के साथ है। फूलों के परागकणों से उसे एलर्जी होती है। गेंदे के फूल तो अपनी बॉडी और अपने आसपास वह सह ही नहीं सकती।
-यही कारण है कि वह जब भी सीरियल में ऐसा कोई शूट करती है जिसमें फूलों की जरूरत है तो गेंदे के फूल उसमें नहीं होते हैं।
-दिव्यंका की शादी और सगाई की सजावट में भी इस बात का ख्याल रखा गया कि कहीं गेंदे के फूल इसमें न हो।
-मुंबई से जब वह भोपाल आती है तो उसका छींक-छींककर बुरा हाल हो जाता है क्योंकि भोपाल में फूलों के परागकणों की अच्छी खासी तादाद होती है जिसके कारण उसे एलर्जी
होती है।
इस वजह से बिगड़ जाता है दिव्यंका का मूड
-दिव्यंका की मां नीलम ने बताया कि उसे सबसे खराब तब लगता है जब उसके सामने कोई जोर-जोर से या चिल्लाकर बात करता है।
-ऐसे में वह वहां से चली जाती है चाहें कितनी भी जरूरत की बात हो या उसका कितना भी बड़ा नुकसान हो रहा हो।
-ये आदत उसे परिवार से विरासत में मिली है क्योंकि हमारे घर में भी कोई चिल्लाकर बात नहीं करता और न ही किसी को ये पसंद है।