इस कीड़े की वजह से घरों से नहीं निकल पा रहे लोग, मचा रखा है चरों तरफ तहलका…

कई बार कीड़े आपको ऐसी बीमारी का शिकार बना देते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते. ऐसे ही एक कीड़े के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिसके चलते  लोग काफी परेशान हैं. इस कीड़े को लेकर लोग तरह तरह की बातें बता रहे हैं. यहां तक सोशल मीडिया में ये चर्चा का विषय बन गया है. इस छोटे से कीड़े की वजह से लोग अपने घरों में कैदी बनकर रह गए. हैरानी की बात तो ये है कि वहां के लोगों का कहना है कि ये  कीड़ा यौन रोग फैला रहा है. 

दरसल, ब्रिटेन के कुछ शहरों में एक नए कीड़े के दिखाई देने के बाद अजीब तरह की अफवाह फैली है. बीरबहूटी या लेडीबर्ड नामक इस कीड़े को लेकर अफवाह है कि ये यौन रोग (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज-STD) फैला रहा है.  इसके काटने से व्यक्ति को किसी और व्यक्ति का रोग लग जाएगा। पूरे यूरोप में लोग सोशल मीडिया पर इसके फोटो और चेतावनी शेयर कर रहे हैं. Harlequin ladybirds नामक इन कीड़ों की पीठ आम कीड़ों की तरह लाल रंग की न होकर काली है. वैज्ञानिकों का कहना है कि कीड़ों की यह प्रजाति एशिया और नॉर्थ अमेरिका की ओर से आ रही है.

तो इसलिए पुलिस ने इस पेड़ को किया गिरफ्तार, वजह जानकर हैरान है पूरी दुनिया

वहीं इन कीड़ों से सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज फैलाने की अफवाह के बाद वैज्ञानिक और विशेषज्ञों की टीम ने इस मामले की जांचा की और पाया कि यह महज एक अफवाह है. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये सेक्सुअल डिसीज फैलाने में सक्षम नहीं हैं, पर ये जरूर है कि यह कीड़ा Laboulbeniales नामक एक फंगस इंसानी शरीर में पहुंचा सकते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि ये फंगस इंसानी शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंसान को इससे सीधे तौर पर कोई खतरा नहीं है, पर इन बाहरी कीड़ों की वजह से यहां मौजूद बग्स की अन्य प्रजातियों को खतरा हो सकता है.

Back to top button