इस IPS अफसर के भाई ने पिता के सिर में मारी गोली, हुई मौत

गाजियाबाद में IPS अफसर संजीव त्यागी के छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद में पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. फरार आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है. पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी हैं.

घटना गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-2 की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीव त्यागी 2010 बैच के IPS अफसर हैं और वर्तमान में वह लखनऊ स्थित सहकारिता विभाग में तैनात हैं. संजीव का छोटा भाई डब्बू अक्सर अपने पिता ईश्वर त्यागी से मिलने-जुलने के लिए गाजियाबाद स्थित घर आता-जाता रहता था.

डब्बू कविनगर स्थित मकान में अपने भाई कपिल के साथ रहता था. सूत्रों की मानें तो बुधवार रात डब्बू का अपने पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया. जिसके बाद गुरुवार सुबह घर में गोली की आवाज से हड़कंप मच गया. डब्बू की मां राजकुमारी फौरन ड्रॉइंगरूम की ओर भागी.

यह भी पढ़े: लड़की को जिन्दा जमीन में गाड़ गया विडियो हुआ वायरल कमजोर दिल वाले ना देखें इसे…

उन्होंने देखा उनके पति खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े हैं. ईश्वर के सिर में गोली मारी गई थी. उन्होंने अपने बेटे डब्बू को कमरे से भागते हुए देखा. परिजनों की मदद से फौरन ईश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों की शिकायत पर डब्बू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

IPS अफसर के पिता की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी एचएन सिंह और एसपी सिटी अस्पताल पहुंचे. फोरेंसिक टीममौके पर जांच कर रही है. पुलिस की तीन टीम डब्बू की तलाश में दबिश दे रही है. साथ ही पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किस हथियार से चलाई गई है.

Back to top button