इलाज के लिए आज लंदन जाएंगे नवाज शरीफ

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की गंभीर बीमारी को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने उनके इलाज के बाहर जाने की मोहलत प्रदान की है। जियो न्यूज के सूत्रों ने बताया कि शरीफ के भाई शहबाज रविवार को उन्हें इलाज के लिए लंदन स्थित एक अस्पताल ले जाएंगे। परिवार ने हार्ले स्ट्रीट क्लिनिक में शरीफ के इलाज के लिए व्यवस्था की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीफ और शहबाज दोनों रविवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की लंदन यात्रा पर जाएंगे। उनकी बेटी मरियम नवाज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक: डोनाल्ड ट्रंप
शहबाज लंदन से शरीफ के साथ जाएंगे और उन्होंने पहले ही हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में से एक में सलाहकारों से बात की है। इस अस्पताल में प्लेटलेट्स में गिरावट से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। सोमवार के लिए हार्ले स्ट्रीट क्लिनिक में उनके लिए एक समय लिया गया है। उधर, शरीफ के परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री के इलाज के लिए लंदन में दो डॉक्टरों से संपर्क किया है। शरीफ का परिवार अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक डॉक्टर के संपर्क में है।





