इनकम टैक्स जमा करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार के इस सुविधा से आपको होगी बेहद खुशी

आयकर जमा करने वाले देशवासियों के लिए सरकार की तरफ से अगले दो साल में बड़ी सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है. दरअसल आयकर देने वालों को 24 घंटे के अंदर रिफंड देने के लिए राजस्व विभाग दो साल के में एक सिस्टम बनाएगा. तंत्र यह सुनिश्चित करेगा कि सभी रिटर्न की जांच-पड़ताल 24 घंटे के भीतर हो जाए और इसके साथ ही रिफंड भी जारी हो जाए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी.
सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी
सरकार ने पिछले महीने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 4,200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. इससे रिटर्न, रिफंड, कर अधिकारी एवं करदाताओं का आमना- सामना नहीं होने और सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी. राजस्व सचिव अजय भूषण पाण्डे ने कहा कि मौजूदा समय में रिफंड का काम स्वचालित तरीके से ऑनलाइन होता है. इस वर्ष में 1.50 लाख करोड़ रुपये का रिफंड सीधे बैंक खातों में भेजा गया.
पहले से बेहतर होगी रिफंड प्रणाली
लगातार आठवें दिन आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में हुई कटौती, ये है नया भाव
अब रिफंड प्रणाली को पहले से ज्यादा बेहतर बनाया जा रहा है, इससे 24 घंटे के भीतर लोगों को रिफंड मिल सकेगा. इस प्रक्रिया में लगने वाले समय के बारे में पूछे जाने पर राजस्व सचिव ने कहा, ‘हम इसे जल्द से जल्द लागू करने की कोशिश करेंगे. इसमें दो साल लगेंगे. इस दौरान कर अधिकारी एवं करदाताओं के आमने-सामने नहीं आने (चेहरा विहीन आकलन) की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा.’





