इन चीज़ों का करें सेवन हमेशा जवान बने रहना है तो

आज हम आपको कुछ ऐसे फल बताने जा रहे हैं जिसका सेवन आप करेंगे तो हमेशा ही जवान बने रहेंगे। जी हाँ, बढ़ती आयु के साथ आपकी खूबसूरती खोती जाती है व आप परेशान हो जाते हैं। बढ़ती आयु के साथ जरुरी है अपनी स्किन का ख्याल रखना। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फल जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते है।इन चीज़ों का करें सेवन हमेशा जवान बने रहना है तो

संतरा:

संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे स्कीन की रंगत बनी रहती है। संतरे के सेवन से आपकी स्कीन स्वस्थ बनी रहती है व वह हमेशा निखरी हुई नजर आती है।

गाजर:

गाजर के के सेवन से आपकी स्कीन भीतर से साफ होती है व चेहरे पर इसे लगाने से आपकी स्कीन पर मौजूद निशान दूर होते हैं। गाजर के जूस का नियमित सेवन करने से आपकी रंगत निखरती है। गाजर में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

नींबू:

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाया जाता है। प्राकृतिक लाइटनिंग एजेंट होने के कारण यह स्कीन के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। यही वजह है कि नींबू का प्रयोग सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है।

तरबूज:

तरबूज में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्कीन को निखारने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इससे स्कीन को रूखा बनाने वाला तनाव व थकान भी दूर रहता है।

अखरोट:

अखरोट एक बेहतरीन ब्यूटी टॉनिक है, जो डार्क सर्कल, ड्राई स्क‍िन, पिंपल जैसी आम समस्याओं को दूर करता है। अखरोट स्कीन में रक्त का संचार अच्छा कर देते हैं जिससे स्कीन में निखार आ जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 होता है जो चेहरे की स्किन को अच्छा बना देती है।

Back to top button