इन 5 चीजों का सुबह उठकर खाली पेट जरुर करना चाहिए सेवन, ये रही कही वजह…

स्वस्थ जीवन शैली का सपना हर किसी व्यक्ति का होता है हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसका स्वास्थ्य हमेशा बेहतर बना रहे उसको किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े परंतु आजकल के समय में लोगों की व्यस्त जीवनशैली और अनियमित खानपान की वजह से बहुत सी शारीरिक समस्याएं होने लगी है जिसकी वजह से व्यक्ति आय दिन किसी ना किसी समस्या से पीड़ित रहता है लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने शरीर की सही देखभाल कर सकें वह जल्दी बाजी में अपने स्वास्थ्य की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए आज हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं अगर आप इन चीजों को सुबह खाली पेट खाते हैं तो इससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।इन 5 चीजों का सुबह उठकर खाली पेट जरुर करना चाहिए सेवन

आइए जानते हैं इन 5 चीजों के बारे में

अंकुरित मूंग

अगर आप बेहतर स्वास्थ्य पाना चाहते हैं तो इसके लिए अंकुरित मूंग का सेवन कीजिए आप रात के समय 50 ग्राम मूंग पानी में भिगोकर रख दीजिए और अगले दिन उनको अंकुरित करके इसका सेवन करें यदि आप इसका सेवन करते हैं तो आपके शरीर के बहुत से रोग दूर होते हैं सुबह के समय खाली पेट अंकुरित मूंग को खाने से अधिक लाभ मिलता है।

अंकुरित चने

अगर आप अंकुरित चने का सेवन करते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है यदि आपका शरीर कमजोर है तो यह आपका वजन बढ़ाने में भी सहायक होता है आप रात के समय चने को भिगोकर रख दीजिए और अगले दिन अंकुरित करके इसका सेवन करें।

नीम के पत्ते

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि नीम हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता हैं हम नीम के पत्ते का इस्तेमाल करके बहुत सी बीमारियों को दूर रख सकते हैं नीम का पत्ता हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पत्ते का सेवन करते हैं तो इससे पेट से संबंधित बहुत सी बीमारियां दूर रहती हैं इसके साथ ही आपका खून भी साफ होता है।

तुलसी के पत्ते

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है और तुलसी के पौधे की पूजा भी की जाती है तुलसी पूजनीय होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है आप सुबह के समय रोजाना नियमित रूप से खाली पेट तुलसी की कुछ पत्तियों का सेवन करें इससे आपकी बहुत सी बीमारियों का अंत होगा।

केला

केले के फायदे के बारे में सभी लोग भलीभांति परिचित होंगे और बहुत से लोग केले का सेवन नियमित रूप से करते हैं आप केले का सेवन सुबह के समय खाली पेट दूध के साथ कीजिए इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी और आपका वजन भी बढ़ेगा इसके साथ ही पेट से संबंधित बहुत सी समस्याओं में लाभ मिलता है दुबले पतले लोगों के लिए सुबह दूध के साथ केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है।

Back to top button