इत्ती सी हंसी के हैं बड़े फायदे जानकर दंग रह जायेंगे आप

हंसना सेहत के लिए फायदेमंद है। कहते है कि हंसने से अपने आप ही सारी बीमारियां दूर भाग जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हंसने से आपका दिमाग तनाव मुक्त रहता है जिसकी वजह से आप बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना आसानी से कर लेते हैं। 

इत्ती सी हंसी के हैं बड़े फायदे जानकर दंग रह जायेंगे आपहंसने को लेकर एक और तथ्य है जिसे शायद कम लोग ही जानते हो। हंसते समय शरीर की सिर्फ 17 मांसपेशियों का ही इस्तेमाल होता है, जबकि गुस्सा करने के लिए 43 मांसपेशियों की जरूरत होती है। 

कोई भी इंसान तभी हंसता है जब बात उसके मन को छू जाती है और उसकी हंसी छूट जाती है। दिलचस्प बात ये हैं कि जब भी कोई शख्स अकेले रहता है तो उसके हंसने की आदत 30 फीसदी तक कम हो जाती है। हालांकि हंसी के कई प्रकार होते हैं। 

वहीं ये भी कहा जाता है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक मुस्कुराती हैं। ज्यादातर महिलाएं एक दिन में लगभग 62 बार मुस्कुराती हैं जबकि पुरुष सिर्फ आठ बार। माना जाता है कि बच्चे एक दिन में 400 बार हंसते हैं, जबकि वयस्क सिर्फ 13 से 15 बार ही।

यहां आपको बता दें हंसना एक प्रकार का विज्ञान है। हंसी के विज्ञान और इससे शरीर पर होने वाले प्रभाव को ‘जेलोटोलॉजी’ कहा जाता है। हंसी खून के बहाव को 22 फीसदी तक बढ़ा देती है वहीं तनाव होने पर रक्त प्रवाह 35 फीसदी कम हो जाता है। 
 

 

 

Back to top button