इटली के लेक कोमो से कम नहीं है इंडिया की यह जगह, यहां भी प्लान कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग

नए साल पर बना रहे हैं शादी की प्लानिंग है तो इंडिया की ये जगह आपके लिए परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन हो सकती है। दरअसल, हर कोई अपने शादी के खास लम्हों को खूबसूरत और यादगार बनाना चाहता है। ऐसे में लोग कई तरह की प्लानिंग करते हैं। इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आमतौर पर हमारे देश में डेस्टिनेशन वेडिंग की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में गोवा, उदयपुर, जयपुर के ही नाम आते हैं, लेकिन इसके अलावा भी एक जगह ऐसी है, जहां शादी करना किसी हसीन सपने के पूरा होने से कम नहीं होगा। इटली के लेक कोमो से कम नहीं है इंडिया की यह जगह, यहां भी प्लान कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
दरअसल हम बात कर रहे हैं केरल की। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल से बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती। केरल के प्राकृतिक नजारों के बीच एक दूसरे का हाथ थामना बेहद ही रोमांटिक और यादगार होगा। केरल को भगवान का घर भी कहां जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यहां के शांत, साफ-सुथरा वातावरण आपके दिल को छू लेगा। यहां परप आपको इटली के लेक कोमो की तरह ही चारों तरफ हरियाली और उसके बीच में बहता साफ पानी मिलेगा। यहां एक बार घूम लेने वाले अक्सर ऐसा कहते हैं कि कुदरत ने बड़े फुर्सत से इस जगह को बनाया होगा। यहां वेडिंग प्लान करना किसी सिनेमैटिक वेडिंग से कम नहीं होगा। 
हाउसबोट वेडिंग
केरल जाएं और वहां के हाउसबोट का लुत्फ न उठाएं तो वहां जाकर आना अधूरा ही रह जाएगा। हाउसबोट में ठहरने का एहसास ऐसा लगता है, मानों कोई सपना सच हो रहा है। एक पल के लिए सोचिए अगर बैकवाटर और हाउसबोट में शादी के सात फेरे लिए जाएं तो कितना यूनिक होगा। दुनिया के शोर-गुल से दूर खूबसूरत वातावरण में अपने पार्टनर के साथ फेरा लेना बहुत ही यादगार होगा। आप चाहें तो अपने बजट को ध्यान में रखते हुए हाउसबोट बुक कर सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा हुआ तो आप लग्जरी हाउसबोट भी बुक करा सकते हैं।
बीच वेडिंग
जब बात बीच वेडिंग की आती है तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है, लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिहाज से देखा जाए तो केरला के बीचेज भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। गोवा के बीचेज से ज्यादा शांति केरला के बीचेज पर होती है। प्राकृतिक खूबसूरती और पानी के लहरों के बीच अपने पार्टनर का साथ आपके लिए आजीवन यादगार रहेगा। यहां आप केरल के पारंपरिक भोजन का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि केरल के लोगों के रहन-सहन का तरीका अलग है, लेकिन स्वभाव मिलनसार है। केरल घूमने आए लोगों का स्वागत बहुत ही पारंपरिक तरीके से किया जाता है। 
Back to top button