इंटरनेशनल सट्टेबाज सय्यम गिरफ्तार: केपीएल मैच फिक्सिंग

कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में मैच फिक्सिंग के मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच टीम ने एक और गिरफ्तारी की है. क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल सट्टेबाज सय्यम को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा का रहने वाला है. सट्टेबाजी के आरोप में उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था.

 केपीएल में मैच फिक्सिंग मामले में इससे पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. इससे पहले इस मामले में दो घरेलू क्रिकेटरों को गिरफ्तार किया गया था.

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने बेल्लारी टस्कर्स के कप्तान और कर्नाटक के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सीएम गौतम और उनके साथी खिलाड़ी अबरार काजी को गिरफ्तार किया था.

सीएम गौतम और अबराब काजी पर हुबली बनाम बेल्लारी फाइनल मैच को फिक्स करने और धीमी बैटिंग के एवज में 20 लाख रुपये लेने का आरोप है.

Back to top button