इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है ये लड़की, कोई नहीं जनता फिर भी…

लिस्प्टिक और कॉस्‍मेट‍िक प्रोडक्‍ट्स बेचकर 63 करोड़ डॉलर का साम्राज्‍य स्‍थापित करने वाली काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बनी हैं।

वह केवल 21 साल की हैं और उन्‍होंने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग से यह ख‍िताब छीना है। जुकरबर्ग 23 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के अरबपति बने थे।

काइली की कंपनी 63 करोड़ डॉलर का मेकअप का सामान बेच चुकी है। फोर्ब्स ने काइली कॉस्मेटिक की एस्टिमेटेड वैल्यू 80 करोड़ डॉलर की बताई है।

साथ ही उनकी नेटवर्थ 90 करोड़ डॉलर बताई गई है। उनकी नेटवर्थ में ये बढ़ोतरी उनके टीवी स्टिंट्स और एंडोर्समेंट के कारण हुई है। जेनर ने फरवरी 2016 काइलीकॉस्मेटिक्स की स्थापना की थी।

प्राइवेट पार्ट पर टैटू बनवाते समय इस लड़की के साथ हुआ ऐसा कांड, पहुंच गई व्हीलचेयर पर…

कुछ समय पहले काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में से एक बनने का गौरव हासिल करने के बाद अब फोर्ब्स के कवर पेज पर नजर आई थीं।

काइली जेनर किम कर्दाशियां की सौतेली बहन हैं। फोर्ब्‍स द्वारा जारी की गई अमीर लोगों की सूची में काइली जेनर को स्‍थान दिया गया है। काइली की कंपनी ने प‍िछले साल में 360 मिलियन अमेर‍िकी डॉलर की कमाई की थी।

काइली जेनर की कंपनी के कॉस्‍मेटिक प्रोडक्‍ट काफी पसंद किए जाते हैं और द‍िग्‍गज सेलेब्‍स की पहली पसंद हैं। काइली जेनर ने कंपनी की बदौलत खासी लोकप्र‍ियता हासिल की है। इंस्‍टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्‍या भी 128 मिलियन है।

 

Back to top button