आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण मामले में छात्रों द़वारा की गई याचिकाओं पर कोर्ट 10 जून को करेगा सुनवाई

महाराष्ट्र के मेडिकल छात्रों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 10 जून को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। छात्रों ने याचिका के माध्यम से अनुरोध किया है कि कोर्ट अपने पहले आदेश को संशोधित करे, जिस पर कोर्ट भी सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

गौरतलब है कि 4 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया था कि मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए फिर से काउंसलिंग करवाई जाए।

Back to top button