आर्थिक तंगी से परेशान होकर की थी जलबोर्ड अधिकारी की हत्या


ये भी पढ़े: अभी-अभी: पीएम पद के लिए 2019 में पीएम मोदी को टक्कर देने आया ये बड़ा दावेदार, पूरा देश हुआ हैरान
पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि बाबू राम यादव दिल्ली जलबोर्ड में सेक्शन ऑफिसर थे। वह पश्चिम विहार स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। दो अगस्त की सुबह बाबू राम को जख्मी हालत में सरोज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की गई।
छानबीन के दौरान पुलिस को बाबू राम के ठेकेदार बेटे के कर्मचारी सभापुर गांव निवासी अमित राठी पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अमित ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था।
बाबूू राम जब अपने बेटे के कार्यालय में आते थे, तो उनके पास काफी रुपये होते थे, इसलिए उसने दोस्तों के साथ लूटपाट की साजिश रची। राहुल और जयदीप ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने अमित की निशानदेही पर भजनपुरा निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वारदात के बाद से अमित लगातार बाबू राम के परिवार के साथ मौजूद था, यहां तक कि वह अंतिम संस्कार में भी गया था।





