आपने आधार में जो जानकारी दी उसे इस तरह करें चेक

नई दिल्ली – आज के समय में आधार कार्ड काफी अहम हो गया है। सरकार ने टैक्स फाइल करने के लिए भी आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में यह बेहद जरुरी है कि आधार कार्ड में रजिस्टर आपकी सभी जानकारी सही हो। आधार कार्ड बनवाते समय आपने अपनी सभी जानकारी दी होगी।

आपने आधार में जो जानकारी दी उसे इस तरह करें चेक

लेकिन क्या आपके द्वारा यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) को दी गई जानकारी सही से रजिस्टर की गई है? आपको बता दें कि नाम और एड्रेस जैसी जानाकारियां तो आधार कार्ड पर लिखी ही होती हैं। लेकिन ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर की जानकारी को चेक करना जरुरी है। अगर आप इस बात की जानकारी चाहते हैं तो हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप खुद भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए एक ऑनलाइन टूल मुहैया कराया गया है। 

बेडरूम नहीं! इस एक्ट्रेस ने खुलेआम किया सेक्स, वायरल हो गया वीडियो..अकेले में देखें

कैसे करें मोबाइल नंबर वेरिफाई?

  • इसके लिए UIDAI वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको Verify Email/Mobile Number under Aadhaar Services का विकल्प चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको आधार नंबर, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी एंटर करनी होगी। इसके बाद एक सिक्योरिटी कोड आएगा। इसे एंटर कर दें।

UIDAI वेबसाइट पर कैसे करें ईमेल एड्रेस वेरिफाई:

ई मेल एड्रेस वेरिफाई करने के लिए यूजर्स को आधार नंबर, ईमेल एड्रेस और सिक्योरिटी कोड डालना होगा। इसके बाद आपके ईमेल एड्रेस पर एक ओटीपी आएगा। इसे एंटर करें। अगर यह एंट्री मैच हो जाती है तो आपकी स्क्रीन पर “Congratulations! The Email ID matches with our records!” का मैसेज आएगा।

UIDAI वेबसाइट पर कैसे करें कॉन्टैक्ट नंबर वेरिफाई:

जैसे यूजर ने ई मेल एड्रेस को चेक किया हैं वैसे ही मोबाइल नंबर को भी किया जा सकता है। इससे आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे वेबसाइट से वेरिफाई किया जा सकता है। अगर यह एंट्री मैच हो जाती है तो आपकी स्क्रीन पर “Congratulations! The Mobile Number matches with our records!” की मैसेज आएगा।

Back to top button