आधी रात को किसानों ने ख़त्म किया आंदोलन, सरकार के आश्वासन से खुश नहीं

नई दिल्ली। किसान क्रांति यात्रा के तहत किसानों का अन्दोलाना अंततः दिल्ली के किसान घाट पहुंच कर ख़त्म हुआ। इस यात्रा में शामिल हजारों किसानों को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान किसान उग्र हुए जिनपर पुलिस को पहले पानी का बौछार, आसू गैस के गोले तक दागने पड़े। इस दौरान कई किसान मामूली रूप से घयल भी हो गये। वहीँ किसानो के नेता नरेश टिकैत ने गृहमंत्री राजनाथ से फ़ोन पर बात की। लेकिन किसान सरकार द्वारा दिए गये आश्वासन से खुश नहीं हैं। नरेश टिकैत ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने कुछ मांगों को पूरा करने का वादा किया है, लेकिन अभी भी 8 मांगे पूरी नहीं हुई है।
सरकार द्वारा दिए आश्वासन से खुश नहीं किसान
किसान ऋण माफी और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने समेत कई मांगों को सरकार से समक्ष रखने के लिए किसानों ने यह यात्रा निकाली थी। इसके लिए किसान हरिद्वार से दिल्ली तक पदयात्रा पर निकल पड़े। किसान हजारों की संख्या में जबरदस्ती राजधानी दिल्ली की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिनके ऊपर मंगवार की सुबह लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस घटना के बाद किसान यूनियन के प्रतिनिधि और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच किसानों की मांगों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। वहीं, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान सरकार के आश्वासन स्वीकार नहीं करेंगे और प्रदर्शन जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें : विवेक हत्याकांड : रात की घटना का दिन में दोहराया गया क्राइम सीन 
The post आधी रात को किसानों ने ख़त्म किया आंदोलन, सरकार के आश्वासन से खुश नहीं appeared first on .

Back to top button