आदित्यनाथ योगी की सरकार आने से कानून व्यवस्था सख्त

लखनऊ। प्रदेश में आदित्यनाथ योगी की सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन से जुड़े सभी अधिकारी योगी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक कानून व्यवस्था को किसी भी हाल में सुधारने में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में रविवार को कलेक्ट्रेट में डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने पुलिस अफसरों की क्लास लगाई। इस मीटिंग में एसएसपी मंजिल सैनी भी शामिल थी। डीएम ने कई घंटे चली मीटिंग में अवैध कब्जों को लेकर चिंता व्यक्त की। साथ ही इससे मुक्ति दिलाने के लिए टीमें गठित की। वहीं कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवही न हो इसके लिए एसएसपी मंजिल सैनी को चेताया। वहीं एंटी रोमियो दल को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर डीएम ने इसकी रिपोर्ट तलब की। साथ जिले में कानून व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

 

Back to top button