आज का राशिफल: खानपान पर रखें नियंत्रण, व्यापार में हो सकते हैं नए अनुबंध

नई दिल्ली। मनुष्य के जीवन में निरंतर बदलाव होते हैं। इन बदलावों का कारण ग्रह- नक्षत्र का बदलना एवं दशा- दिशा को मानते हैं। मनुष्य अपने जीवन में हो रही घटनाओं एवं होने वाली घटनाओं को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं । इसीलिए हम आपको बताने जा रहे हैं आज का राशिफल।
आज का राशिफल: खानपान पर रखें नियंत्रण, व्यापार में हो सकते नए अनुबंध….
मेष । खानपान पर नियंत्रण रखें। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बुरी आदतों का त्याग करें। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। मित्रों के साथ मौजमस्ती के लिए जा सकते हैं। निवेश से लाभ।
वृष । पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। समाज के कार्यों में आगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में समरसता रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन । जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। किसी से उपहार मिल सकता है।
कर्क । बच्चों के साथ समय बिताएंगे। परिजनों का प्रेम व सहयोग मिलेगा। आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। यात्रा शुभ।
सिंह। कोर्ट कचहरी के मामलों को फिलहाल स्थिगित रखें। आवेश में आकर परिवार या व्यवसाय के बारे में कोई निर्णय न लें। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। नया वाहन क्रय कर सकते हैं। निवेश लाभदायक।
कन्या । प्रेम के मामलों में इच्छानुकूल फल मिलेगा। परिवार के बड़ों का साथ और विश्वास मिलेगा। अच्छी सेहत का लाभ लेंगे। रुका धन मिल सकता है। मित्रों व पत्नी का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
तुला । यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। परिवार के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे।
वृश्चिक । कार्यक्षेत्र में धैर्य व स्पष्टता से लाभ होगा। अनियमित खानपान शारीरिक अस्वस्थता का कारण बन सकता है। प्रॉपर्टी के लेनदेन में सावधानी रखें। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभ फलदायक।
धनु । आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आपके घरेलू बजट को बिगाड़ सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। आत्मविश्वास व परिश्रम से सफलता अर्जित करेंगे। निवेश सलाह लेकर करें। वाहन क्रय कर सकते हैं।
मकर । विद्यार्थियों को परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ होगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन मधुर।
कुंभ । बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पत्नी से प्रेम बढ़ेगा।
मीन । व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिकता रहेगी। पत्नी व बच्चों के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी। दूसरों के मामलों में दूरी बनाए रखें। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।





