आइएएस सूफिया फारूकी के शंकराचार्य पादुका पूजन से नाराज देवबंदी उलमा

सहारनपुर। मेरठ की छात्रा आलिया खान के श्रीकृष्ण का वेश धारण कर गीता के श्लोक पढऩे पर देवबंद के उलमा ए कराम का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब ये मध्यप्रदेश के जनपद मंडला की महिला मुस्लिम डीएम सूफिया फारूकी से खफा हो गए हैं।आइएएस सूफिया फारूकी के शंकराचार्य पादुका पूजन से नाराज देवबंदी उलमा

सूफिया ने एकात्म यात्रा के दौरान आदि देव जगद्गुरु शंकराचार्य की चरण पादुका को सिर पर रखकर पूजन किया है। इस परविद्वानों ने कहा कि मुस्लिमों को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने से बचना चाहिए। क्योंकि यह शिर्क (खुदा के साथ दूसरे को शरीक करना) के दायरे में आता है।

गुरुवार को दारुल-उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि मंडला की डीएम सूफिया फारूकी द्वारा शंकराचार्य की चरण पादुका सिर पर रख उनका पूजना या किसी धर्म के कार्यक्रम में शामिल होकर इस्लाम विरोधी कार्य करना उन्हें शिर्क के दायरे में ले जाता है। कहा कि फारूकी एक उच्च पद पर बैठी मुस्लिम महिला हैं। उनके ऐसे कृत्य से प्रेरित होकर लोग इस्लाम विरोधी कार्य करेंगे।  

 
Back to top button