आ गया 5G पोर्टेबल मोडेम, 1 सेकेंड में 5 मूवी होगी डाउनलोड

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 4जी लांच कर सभी टेलीकॉम कंपनियों के होश उड़ा दिए हैं। जिसको देखते हुए जल्द ही 5G पोर्टेबल मोडेम को मशहूर हार्डवेयर कंपनी क्वॉलकॉम लेकर आ रही है।

ऐसा माना जा रहा है कंपनी इसे  2017 की शुरूआत में लॉन्च करेगी। बता दें कि इस मोडेम को X50 नाम दिया गया है। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि पब्लिक यूज के लिए यह अब तक का सबसे पॉवरफुल इंटरनेट मोडेम होगा। इसमें 28 गीगाहर्त्ज का मिलीमीटर वेव स्पेक्ट्रम यूज किए जाएंगे। जो अभी तक किसी भी सेलुलर नेटवर्क में यूज नहीं किया गया है।phpthumb_generated_thumbnail

बता दें कि इस 5जी मोडेम टेक्नीकल मार्केटिंग मैनेजर शेरिफ हेन्ना का कहना है कि इस मोडेम को हैंडहेल्ड, मोबाइल डिवाइस के साथ ही होम ब्रांडबैंड के लिए बनाया गया है।अगर हम इसके डाउनलोडिंग की बात करें तो 1 सेकंड में 5 मूवी डाउनलोड हो सकता है। यह Qualcomm X50 मोडेम इतना फास्ट है कि इससें 1 सेकेंड में 5 जीबी डेटा डाउनलोड किया जा सकता है।

यानी 1 सेकेंड में 5 फिल्में डाउनलोड हो सकती है। वहीं अभी कुछ ही दिन पहले लांच होने वाली रिलायंस जिओ 4जी इंटरनेट से 1 सेकंड में 25एमबी डेटा डाउनलोड किया जा सकता है। जिसके बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्स50 मोडेम स्पीड कितनी तेज होगी। बता दें कि यह 5G पोर्टेबल मोडेम 2017 में भारत समेत दुनिया के कई देशों में भी लांच करेगी।

2017 तक मोबाइल में आ जाएंगे 5जी फोनशेरिफ हेन्ना का कहना है कि 2017 तक ऐसे कई मोबाइल फोन आ जाएंगे जो गीगाबाइट केपेबिलिटी को सपोर्ट करेंगे। अभी सिर्फ 16 प्रतिशत मोबाइल फोन ऑपरेटर गीगाबाईट एलटीई को सपोर्ट करते हैं।

Back to top button